BSEB 12th Compartment: बिहार इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि; यहां से करें पंजीकरण
BSEB 12th Compartment Registration: बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार बीएसईबी इंटर की परीक्षा में कंपार्टमेंट आएं हैं। उन उम्मीदवारों के पास बीएसईबी इंटर पास करने का एक और मौका है। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 12th Compartment Registration 2024: बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है या उत्तीर्ण नहीं हुए तो बिहार बोर्ड छात्रों को बीएसईबी इंटर पास करने का एक और मौका दे रहा है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 28 मार्च से 4 अप्रैल, 2024 तक स्वीकार किए जा रहे हैं।
बीएसईबी 12वीं कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण इस प्रकार होंगे:
छात्र का नाम
रोल नंबर
विषय नाम
परीक्षा तिथि
परीक्षा केंद्र विवरण
छात्र और प्राधिकारी के हस्ताक्षर
केंद्र कोड
बीएसईबी परीक्षक के हस्ताक्षर
बिहार बोर्ड कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन
छात्र बीएसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाएं
- 'कम्पार्टमेंट और स्पेशल फॉर्म 2024' लिंक पर क्लिक करें और अपना वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X