{"_id":"5ec4f9a98ebc3e9075171636","slug":"bihar-board-10th-result-2020-this-school-of-bihar-is-known-for-giving-most-toppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result 2020: सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है बिहार का यह स्कूल, इस बार भी टिकी हैं नजरें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 10th Result 2020: सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है बिहार का यह स्कूल, इस बार भी टिकी हैं नजरें
Wed, 20 May 2020 03:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 20 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2020: किसी भी वक्त जारी हो सकता है बोर्ड का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त आ सकता है। बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट को आज या कल में से किसी भी वक्त जारी कर सकता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को दसवीं कक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सबकी नजरें एक स्कूल पर टिकी हुई हैं, जो बिहार में सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है। जमुई स्थित इस विद्यालय से हर साल टॉपर्स निकलते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने दी यह जानकारी
विज्ञापन
इस स्कूल का नाम सिमुलतला आवासीय विद्यालय है। यह विद्यालय साल 2010 में खुला था। उस वक्त तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2010 को सिमुलतला आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया था। यहां गुरुकुल पद्धति पर आधारित सह शिक्षा वाला आवासीय विद्यालय है। इसे उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए जाना जाता है। साल 2019 के 10वीं के रिजल्ट में शीर्ष दस की सूची में इस स्कूल के 16 विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
जबकि शीर्ष दस की सूची में कुल 18 लोग थे। यानी की 18 में से 16 टॉपर्स सिमुलतला विद्यालय से थे। इसी तरह साल 2018 में भी इस विद्यालय ने कई टॉपर्स दिए। 2018 के 10वीं के रिजल्ट में शीर्ष दस की सूची में शामिल 23 विद्यार्थियों में से 16 सिमुलतला विद्यालय के थे। ऐसे में इस साल इस विद्यालय पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और यह देखना है कि इस साल सिमुलतला विद्यालय मैट्रिक परीक्षा में कितने टॉपर्स देता है।
कमेंट
कमेंट X