{"_id":"5ec604bc6bde4d46b94ab1a2","slug":"bihar-board-10th-result-2020-bihar-board-toppers-are-made-after-two-additional-stages-examinations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB Matric Result 2020: बिहार बोर्ड में टॉपर होना नहीं है आसान, इन प्रक्रियाओं से पड़ता है गुजरना","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB Matric Result 2020: बिहार बोर्ड में टॉपर होना नहीं है आसान, इन प्रक्रियाओं से पड़ता है गुजरना
Thu, 21 May 2020 04:51 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 21 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board 10th Result: वर्ष 2016 में बिहार टॉपर घोटाले के बाद से अब बिहार बोर्ड के टॉपर्स को आम छात्रों के मुकाबले 2 अतिरिक्त चरणों से गुजरना होता है। पहले चरण में टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा स्क्रूटनी होती है। वहीं दूसरे चरण में उनको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। परंतु कोरोना वायरस की वजह से इस वर्ष साक्षात्कार का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड अपनेे 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है वहीं 10वीं के लगभग 15 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों की परीक्षा का आयोजन राज्य भर में 1368 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। वहीं अगर बात करें 2019 की तो बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में लगभग 16.60 लाख उम्मीदवारों परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
वहीं बिहार बोर्ड 2019 मैट्रिक परीक्षा में 80.73% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। आपको बता दें 2019 में मूल्यांकन की प्रक्रिया 29 दिनों में संपन्न की गई थी। वर्ष 2019 में मैट्रिक की परीक्षा में सिमुलतला स्कूल जमुई के छात्र सावन राज भारती ने टॉप किया था। उन्होंने 97.2% अंक प्राप्त किए थे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम को जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 को Biharboardonline.bihar.gov.in, Biharboard.online वेबसाइटस के माध्यम से देखा जा सकता है।
ऐसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम-
चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 अभ्यर्थियों को बता दें कि 10वीं के परिणाम इन वेबसाइट्स biharboard.online के साथ-साथ onlinebseb.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
चरण - 3 अब मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे- नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 4 नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
चरण - 5 अब अपने परीक्षा परिणाम को चेक करें।
चरण - 6 एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X