फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 10th Exam 2021 More than 16 lakh students appeared for exam here is what they said after science paper

बीएसईबी मैट्रिक एग्जाम 2021: 16 लाख से अधिक ने दी बोर्ड परीक्षा, जानिए क्या कहा छात्रों ने

Thu, 18 Feb 2021 01:21 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 18 Feb 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Bihar Board 10th Exam 2021 More than 16 lakh students appeared for exam here is what they said after science paper
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 - परीक्षा देने पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के डर के बावजूद लाखों छात्र, बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2021 में सम्मिलित हुए। बुधवार को 1525 एग्जाम सेंटर्स पर 16 लाख से भी अधिक विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। जिसमें तकरीबन 8.46 लाख विद्यार्थियों ने सुबह की शिफ्ट में, वहीं 8.37 लाख विद्यार्थियों ने दूसरी शिफ्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर सैनिटाइजेशन के लिए छात्रों को कतार में खड़ा किया गया था। रवींद्र गर्ल्स हाई स्कूल और कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिना मास्क वाले विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, मास्क पहनने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। 

विज्ञापन

बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल में परीक्षा देने वाली अंजली कुमारी ने बताया, सवाल आसान नहीं थे। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान वाले भाग ने मुझे सबसे अधिक परेशान किया। मुझे कई सवालों को समझने में मुश्किल हुई। कुल मिलाकर, यह परीक्षा मेरी उम्मीद और तैयारी के अनुसार नहीं थी। कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने के कारण मेरी पढ़ाई में बाधा आई। 
 

शास्त्री नगर बॉयज हाई स्कूल में परीक्षा देने वाले अंकित सिंह ने कहा, प्रश्न न तो ज्यादा मुश्किल थे और न ही ज्यादा आसान थे। मैंने कुछ कठिन सवालों को छोड़ वैकल्पिक प्रश्नों का उत्तर दिया। फिजिक्स का पेपर थोड़ा लंबा और समय लेने वाला था। मैंने लॉकडाउन के दौरान बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद ली थी। सोहा हाई स्कूल में परीक्षा देने वाली शिवानी कुमारी ने बताया सवाल लंबे और कठिन थे। बहुत सारे वैकल्पिक प्रश्न होने की वजह से मैं असमंजस में थी। समय की कमी के कारण मेरे 10 प्रश्न छूट गए।

 

विज्ञापन

बीएसईबी के अनुसार, बुधवार को दोनों शिफ्ट्स में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गईं। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के फ्रॉड को रोकने और सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। वहीं बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचने के लिए राम लखन सिंह हाई स्कूल, गवर्नमेंट बॉयज और गर्ल्स हाई स्कूल (शास्त्री नगर) सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।  

बीएसईबी अध्यक्ष ने कहा, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। हमने विद्यार्थियों को प्री-प्रिंटेड ओएमआर शीट प्रदान कराई, जिससे किसी भी फर्जीवाड़े को पकड़ना आसान है। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए हम विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र के 10 अलग-अलग सेट उपलब्ध कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed