Bihar BEd CET 2023 Registration Last Date: बीएड सीईटी के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई
Bihar BEd CET 2023: बिहार बीएड सीईटी 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। बिहार में शिक्षक बनने का सपना रखने वाले उम्मीदवारों का बीएड क्वालिफाई होना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar BEd CET 2023 Registration Last Date: बिहार बीएड सीईटी 2023 के पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 मार्च 2023 को समाप्त हो रही है। अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको बीएड क्वालिफाई होना जरूरी है। इसके लिए आपको बीएड में दाखिले के लिए पंजीकरण करवाना होगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय यानी दरभंगा विश्वविद्यालय बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को आज बंद कर देगा। अगर आप बीएड करने के इच्छुक हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आज ही कर लें।
वहीं, आवेदन कर चुके उम्मीदवार 16 से 20 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव या संशोधन यानी त्रुटि सुधार कर सकते हैं। बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आठ अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार 30 मार्च, 2023 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar BEd CET 2023 पात्रता मापदंड
स्नातक डिग्री (10+2+3) और/ या विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान/ मानविकी/ वाणिज्य में मास्टर डिग्री और विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उम्मीदवार 55 फीसदी के साथ अंक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता धारक उम्मीदवार दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम (सीईटी_बीएड) के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
Bihar BEd CET 2023 आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि 750 रुपये अलग-अलग एबल्ड / ईबीसी / बीसी / महिला / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए लागू है। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
Bihar BEd CET 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- होम पेज पर बिहार बीएड सीईटी 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फॉर्म को चेक करें और डाउनलोड करें, प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X