{"_id":"5e942bb08ebc3e72f126cdae","slug":"bihar-bcece-2020-postponed-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCECE 2020: कोरोना वायरस की वजह से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BCECE 2020: कोरोना वायरस की वजह से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा स्थगित
Mon, 13 Apr 2020 02:42 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से 19-20 अप्रैल को होने वाली बीसीईसीई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा को लेकर अभी संशोधित तारीख की घोषणा नहीं हुई है। बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से यह परीक्षा आगामी सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीसीईसीई 2020 प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले चरण में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि 150 नंबर के होते हैं। ये सवाल भौतिक, रसायन और गणित आदि विषयों से पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के दोनों चरणों में नगेटिव मार्किंग होती है। अभ्यर्थी के हर प्रश्न के गलत जवाब पर एक नंबर कटता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- NDA 2020: लॉकडाउन में घर बैठे ही करें एनडीए की तैयारी, ये क्रैश कोर्स आपको दिलाएगा सफलता
विज्ञापन
पहला चरण 600 नंबर का होता है। दूसरे चरण की परीक्षाएं 1200 नंबरों की होती है। दूसरे चरण की परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। आपको बता दें कि यह राज्य स्तरीय परीक्षा फार्मेसी, कृषि और दूसरे कार्यक्रमों में दाखिले के लिए होती है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X