फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BIHAR AYUSH NEET UG 2024 Seat allotment result date revised, result will be released on 29th Sept

BIHAR AYUSH NEET UG 2024: सीट आवंटन परिणाम की तिथि में संशोधन, अब 29 सितंबर को जारी होगा रिजल्ट

Fri, 27 Sep 2024 02:46 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 27 Sep 2024 02:46 PM IST
सार

BIHAR AYUSH NEET UG 2024: बिहार आयुष नीट यूजी का सीट आवंटन परिणा की तिथि स्थगित कर दी गई थी। दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम अब 29 सितंबर को जारी किया जाएगा। वहीं आवंटित सीट पर कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 30 सितंबर से 1 अक्तूबर तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
BIHAR AYUSH NEET UG 2024 Seat allotment result date revised, result will be released on 29th Sept
BIHAR NEET UG 2024 Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BIHAR AYUSH NEET UG 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) 2024 काउंसलिंग के दूसरे चरण के सीट आवंटन परिणाम तिथि में संशोधन किया है। इसके संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड 29 सितंबर को बिहार आयुष यूजी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा।
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर दूसरे राउंड की बिहार आयुष नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को लॉगिन करने और बिहार आयुष नीट यूजी सीट आवंटन आदेश 2024 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन


बिहार आयुष नीट यूजी 2024 सीट आवंटन नीट यूजी स्कोर, श्रेणी, निवास, उपलब्ध सीटें, आरक्षण नीति और काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों की च्वाइस के आधार पर किया जाता है। नए शेड्यूल के अनुसार काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए बिहार आयुष यूजी सीट आवंटन 1 अक्तूबर तक डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार आयुष नीट यूजी 2024 में सीट हासिल करने वाले उम्मीदवारों को 30 सितंबर से 1 अक्तूबर तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना आवश्यक है। 3 से 4 अक्तूबर तक उम्मीदवारों को दूसरे राउंड की काउंसलिंग से एग्जिट ऑप्शन के जरिए बाहर जाने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed