Bihar 10th Result 2020: जानिए कब आएगा बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar 10th Result 2020: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम तो आ चुके हैं लेकिन दसवीं कक्षा के परिणाम आने अभी बाकी हैं। ऐसे में इस बार दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि उनका रिजल्ट कब आएगा। आपका बता दें कि 12वीं के रिजल्ट की ही तरह दसवीं कक्षा का रिजल्ट भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा। लेकिन अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट आने में देरी हो सकती है। इसकी वजह लॉकडाउन है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बिहार बोर्ड ने भी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया को 31 मार्च तक स्थगित किया हुआ है। ऊपर से 14 अप्रैल तक देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन भी लगा हुआ है। ऐसे में यह तो तय है कि बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा का रिजल्ट फिलहाल किसी भी हालत में 15 अप्रैल से पहले नहीं आ सकता है।
बिहार बोर्ड अगर 31 मार्च के बाद भी कॉपियों का मूल्यांकन करता है तो भी इसमें कम से कम दस दिन का वक्त लगेगा। लेकिन इस बीच यह भी हो सकता है कि कॉपियों के मूल्यांकन की तारीख और आगे बढ़ जाए। हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थी और 24 फरवरी को खत्म हुई थी।
इसके बाद दसवीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू हुआ था लेकिन देश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के चलते इसे 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद यह संभव नहीं है कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा की कॉपियों 1 अप्रैल से फिर से चक हो सके। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट इस बार देरी से आएगा।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
biharboardonline.bihar.gov.in
कमेंट
कमेंट X