फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: UG second merit list released admission up to 628 marks in Medical Tech and 28 marks in Nyaya Darshan

BHU: UG की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, मेडिकल टेक में 628 व न्याय दर्शन में 28 अंक तक दाखिले; कल तक जमा होगी फीस

Wed, 13 Aug 2025 03:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 03:09 PM IST
सार

BHU UG Admission 2025: बीएचयू ने दूसरे राउंड में यूजी काउंसिलिंग की प्रक्रिया बीती रात से शुरू कर दी है। 142 पेज की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें मेडिकल टेक का कटऑफ सबसे ज्यादा 628 और न्याय वैशेषिक दर्शन में शास्त्री का कटऑफ 28.74 अंक रहा।

विज्ञापन
BHU: UG second merit list released admission up to 628 marks in Medical Tech and 28 marks in Nyaya Darshan
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने मेरिट में आए अभ्यर्थियों की बीएचयू समर्थ पोर्टल की लॉगिन में फीस जमा करने का लिंक जारी कर दिया है। 14 अगस्त की रात 11:59 बजे तक फीस जमा करने का समय तय किया गया है। बीएचयू में यूजी की करीब 30 फीसदी यानी 2000 बची स्नातक सीटों पर ही प्रवेश होगा क्योंकि पहले ही राउंड में 70 फीसदी से ज्यादा सीटें भरी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


बीएचयू यूजी में पहले राउंड की तरह से इस बार भी रेडियो इमेजिंग और कृषि विज्ञान जैसे विषयों में सामान्य वर्ग का कटऑफ 600 अंक से ऊपर चला गया। वहीं, धर्म शास्त्र के कई कोर्स का कटऑफ 30 अंक से भी नीचे चला गया। निचले सभी कटऑफ स्कोर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के कई शास्त्री कोर्स में ही रहे।

विज्ञापन

यूजी प्रैक्टिकल टेस्ट की तारीख जारी नहीं हुई : यूजी दाखिले में प्रैक्टिकल टेस्ट, शारीरिक फिटनेस टेस्ट की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को कुछ दिनों में उनकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचना दी जाएगी। 

बीएचयू में पीजी की एक हजार सीटों पर 17 तक फिर से प्रवेश का मौका, अब नहीं कैंसिल होंगे एडमिशन
सीयूईटी परीक्षा देने के बावजूद जिन पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) अभ्यर्थियों को बीएचयू में प्रवेश नहीं मिल सका है, उनके पास एडमिशन का एक और मौका है। पीजी की बची एक हजार सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड काउंसिलिंग के लिए मंगलवार को पोर्टल खुल गया। 

रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त की रात 11:59 बजे तक होगा। इसकी फीस 500 रुपये तय की गई है। वहीं, जिनका प्रवेश हो चुका है उनके लिए अपग्रेड और प्रवेश वापसी का विकल्प मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिया गया। अब कोई भी कैंपस बदलने के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा। 

पीजी स्पॉट राउंड में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है या फिर अब तक नियमित राउंड की मेरिट में जिनके नाम नहीं आए हैं, उनको इसमें मौका दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी खाली सीटों पर प्रवेश के लिए पीजी कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सीयूईटी-2025 में मिले स्कोर मेरिट के आधार पर ही प्रवेश होगा। 

इन्हें नहीं मिलेगा मौका
  • वे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक बीएचयू पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
  • जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन नियमित राउंड में सीट नहीं दी गई। 
  • जिन्हें सीटें दी गईं, लेकिन वे निर्धारित समय में फीस जमा नहीं कर पाए।  
  • यदि फीस जमा है, लेकिन सत्यापन में प्रवेश रद्द या वापस ले लिया गया है या फिर आवेदन अस्वीकृत किया गया हो।
  • जो उम्मीदवार नियमित राउंड में सीट फ्रीज कर चुके हैं, वे इस स्पॉट राउंड में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कटऑफ स्कोर वाले पांच कोर्स...

  • मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी से बीएससी - 628
  • बीएससी कृषि - 627
  • मेडिकल टेक्नोलॉजी रेडियोथेरेपी से बीएससी - 624
  • बीएससी रसायन -623
  • जंतु विज्ञान - 576

सबसे कम कटऑफ स्कोर वाले पांच कोर्स...

  • न्याय वैशेषिक दर्शन में शास्त्री - 28.74
  • सांख्ययोग से शास्त्री - 32.42
  • जैन दर्शन में शास्त्री - 38
  • व्याकरण और सांख्य योग से शास्त्री - 49.84
  • वेदांत में बुद्ध दर्शन से शास्त्री- 49.27
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed