फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU UG Admission 2024 1st merit list out at bhucuet.samarth.edu.in; Submit fees by 20 August

BHU UG Admission 2024: बीएचयू ने जारी की यूजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची, 20 अगस्त तक करना होगा ये काम

Sat, 17 Aug 2024 08:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 08:39 PM IST
सार

BHU UG Admission: बीएचयू ने यूजी प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करके अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं। आगे की प्रक्रिया जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।
 

विज्ञापन
BHU UG Admission 2024 1st merit list out at bhucuet.samarth.edu.in; Submit fees by 20 August
BHU Admission 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BHU UG 1st Merit List: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि सीट आवंटन सूची 17 अगस्त, 2024 शाम 6.00 बजे से उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने तय समयसीमा के भीतर प्रवेश के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in. के माध्यम से अपने डैशबोर्ड पर जाकर प्रथम आवंटन सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पहले डैशबोर्ड में लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

20 अगस्त तक जमा करनी होगी फीस

बीएचयू द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में सीट आवंटित की जाएगी उनको एडमिशन लेने के लिए 20 अगस्त 2024 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। जो अभ्यर्थी तय तिथि एवं समय तक फीस का भुगतान नहीं करेंगे उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।

ऐसे में अगर आपको सीट आवंटित हो चुकी है, तो अंतिम समय में होने वाले दिक्कतों से बचने के लिए तय समय से पहले ही शुल्क का भुगतान कर दें।

आगे की प्रक्रिया

  • शुल्क भुगतान के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए तैयारी करें। शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और अन्य आवश्यक कागजी कार्रवाई जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा करें। दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन या निर्दिष्ट सत्यापन केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन सत्र में भाग लें।
  • सफल शुल्क भुगतान और दस्तावेज सत्यापन के बाद, बीएचयू पोर्टल से अपना आवंटन पत्र डाउनलोड करें। यह पत्र आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है।
  • रिपोर्टिंग के लिए विश्वविद्यालय या आवंटित कॉलेज द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसमें अतिरिक्त दस्तावेज जमा करना, ओरिएंटेशन सत्र में भाग लेना, या प्रवेश-संबंधी अन्य औपचारिकताएं पूरी करना शामिल हो सकता है।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अलॉटमेंट लिस्ट

बीएचयू यूजी प्रथम आवंटन सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अलॉटमेंट लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपकी सीट की डिटेल ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed