BDS: दंत चिकित्सा में करिअर के क्या हैं मौके, जानें सैलरी पात्रता और कैसे मिलेगा प्रवेश
भारत में दंत चिकित्सक बनने के लिए छात्रों को पीसीएम विषय से 12वीं पास होना चाहिए। इसके बाद आपको NEET एग्जाम क्वालीफाई करना पड़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Career Options after BDS : डॉक्टर बनने का सपना लाखों की संख्या में छात्र देखते हैं। यही कारण है कि हर साल नीट की परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। अगर आप दंत चिकित्सक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या करना होता है। किस विषय से पढ़ाई करनी होती है। कॉलेज में प्रवेश कैसे मिलता है, फीस क्या होती है। इस तरह के तमाम सवाल आपके जेहन में आते हैं। चलिए आपको बताते हैं बीडीएस प्रवेश की पूरी प्रक्रिया...
बीडीएस के शैक्षणिक योग्यता
बीडीएस करने के लिए सबसे पहले आपको पीसीएम विषय से 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास करना होगा। इसके बाद आपको NEET एग्जाम क्वालीफाई करना पड़ता है। अगर नीट में आपके अच्छे नंबर आ जाते हैं तो आप सरकारी कॉलेज से बीडीएस कोर्स कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र 12वीं कर रहे हैं, वे भी NEET Exam दे सकते हैं। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। हालांकि कुछ साल पहले बिना नीट के ही BDS में प्रवेश मिल जाता था। लेकिन अब नीट अनिवार्य हो गया है।
पांच वर्ष का बीडीएस कोर्स
बीडीएस 05 साल (4 साल की शैक्षणिक शिक्षा + 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप) का यूजी डिग्री प्रोग्राम है। कहने का मतलब यह है कि आप अपना बीडीएस कोर्स पूरा करने के बाद, दंत चिकित्सक के रूप में अभ्यास करने के लिए योग्य हैं। इस कोर्स को पूर्णकालिक और अंशकालिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से किया जा सकता है।
मेडिकल क्षेत्र में 12वीं के बाद बीडीएस सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों में से एक है। भारत में कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हैं जहां से बीडीएस कर सकते हैं। मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में एमबीबीएस कोर्स के बाद यह छात्रों की दूसरी पसंद है। यह एमबीबीएस के समकक्ष है।
इन विषयों की करनी होगी पढ़ाई
बीडीएस पाठ्यक्रम में मानव शरीर रचना विज्ञान, शरीर विज्ञान और जैव रसायन, दंत सामग्री, प्रोस्थोडॉन्टिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, भ्रूण विज्ञान और ऊतक विज्ञान, सामान्य और दंत फार्माकोलॉजी और पैथोलॉजी, पेरियोडॉन्टिक्स, पेडोडोंटिक्स, ऑर्थोडॉन्टिक्स और दंत चिकित्सा जैसे बुनियादी विषय शामिल हैं।
BDS Salary दंत चिकित्सक का वेतन
एक दंत चिकित्सक के रूप में आपको शुरुआती वेतन के तौर पर 15,000 से 30,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इस क्षेत्र में अच्छा अनुभव प्राप्त करने के बाद आपको प्रति वर्ष 4 से 6 लाख रुपये का अच्छा वेतन मिल सकता है। अमेरिका और ब्रिटेन में चिकित्सा क्षेत्र में अच्छे वेतन के साथ काम करने के अधिक अवसर हैं। इसके अलावा आप अपना खुद का क्लिनिक स्थापित कर सकते हैं और लगभग 40,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह कमा सकते हैं।
इन क्षेत्रों में मिल सकती है नौकरी
-
स्वयं का दंत चिकित्सालय
-
सरकारी और निजी अस्पतालों में सेवाएं
-
शिक्षण संस्थान में अध्यापन
-
दवा कंपनियां में करिअर
-
दंत चिकित्सा उत्पाद निर्माता
टॉप 10 डेंटल कॉलेज
-
सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई, तमिलनाडु)
-
मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल, कर्नाटक
-
डॉ डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे, महाराष्ट्र
-
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
-
ए.बी.शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, मंगलुरु, कर्नाटक
-
एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई, तमिलनाडु
-
श्री रामचन्द्र उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चेन्नई, तमिलनाडु
-
मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मंगलुरु, कर्नाटक
-
शिक्षा `ओ` अनुसंधान, भुवनेश्वर, ओडिशा
-
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
कमेंट
कमेंट X