फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCI will release AIBE 19 Admit Card soon at allindiabarexamination.com, Download Link Here; Exam on 22 Dec

AIBE 19 Exam Admit Card: 22 दिसंबर को होगी 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा, बीसीआई इस दिन जारी करेगा प्रवेश पत्र

Sat, 14 Dec 2024 09:45 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 09:45 AM IST
सार

AIBE 19 Hall Ticket: अखिल भारतीय बार परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को होनी निर्धारित है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी करने वाली है। एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि आगे बताई गई है।
 

विज्ञापन
BCI will release AIBE 19 Admit Card soon at allindiabarexamination.com, Download Link Here; Exam on 22 Dec
19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIBE 19 Admit Card: 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) में अब करीब एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया 19वीं बार परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बहुत जल्द जारी करने वाला है। प्रवेश पत्र (AIBE 19 Admit Card 2024) बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड यहीं ये डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

AIBE 19 Admit Card Date: इस दिन जारी होगा बार परीक्षा का प्रवेश पत्र

बीसीआई की ओर से 19वीं बार परीक्षा का प्रवेश पत्र 15 दिसंबर, 2024 को जारी करने की उम्मीद है। घोषित तिथियों के अनुसार, ABE XIX परीक्षा 2024 22 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड (AIBE 19 Exam Admit Card) छात्रों द्वारा परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।


यह भी पढ़ें: एक बार फिर बदली 19वीं बार परीक्षा की तारीख! दिसंबर में चौथे सप्ताह में इस तारीख को होगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

AIBE 19 Exam: परिणाम आने तक सुरक्षित रखें एडमिट कार्ड की प्रति

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषित होने तक अपने एडमिट कार्ड की प्रतियां अपने पास रखें।

विज्ञापन

AIBE 19 Hall Ticket 2024: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

एडमिट कार्ड छात्रों द्वारा परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा विषय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा अवधि
  • छात्रों के लिए निर्देश


19वीं बार परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपना एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जाएं। 

AIBE 19 Admit Card Download: एआईबीई 19 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक बार काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं

  • बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां एडमिट कार्ड के लिए एक्टिव हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकताओं के लिए एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी निकाल कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed