AIBE 17th Result Soon: अखिल भारतीय बार परीक्षा के 17वें सत्र का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक
AIBE 17 Result: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा के 17वें सत्र का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा 5 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 17 Result Soon: बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय बार परीक्षा के 17वें सत्र का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। एआईबीई 17वीं परीक्षा 05 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एआईबीई 17वीं 2023 परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी 14 अप्रैल, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर allindiabarexamination.com जारी कर दिया था।
एआईबीई परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट के साथ एआईबीई 17वीं परीक्षा की कट ऑफ श्रेणी के अनुसार जारी की जाएगी।
AIBE 17th Result 2023: यहां देख सकेंगे नतीजे
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बीसीआई द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) से सम्मानित किया जाएगा और वे भारतीय अदालतों में कानून का अभ्यास करने के योग्य हो जाएंगे। एक बार एआईबीई 17वीं परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट- allindiabarexamination.com पर उपलब्ध होगा। परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गई यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
एआईबीई एक राष्ट्रीय स्तर की प्रमाणन परीक्षा है जो कानून स्नातकों के लिए अनिवार्य है, यदि वे भारतीय अदालतों में अभ्यास करना चाहते हैं। एआईबीई देश भर के 40 शहरों में 11 विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X