फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCI AIBE 18 correction window closes today at allindiabarexanation.com

AIBE XVIII 2023: एआईबीई 18 आवेदन पत्र में सुधार करने का आज आखिरी दिन, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Sun, 15 Oct 2023 11:26 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

AIBE 18 2023: 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के आवेदन पत्र में सुधार करने का आज आखिरी दिन है। अगर कोई संशोधन होना है तो उम्मीदवार फटाफट कर लें।
 

विज्ञापन
BCI AIBE 18 correction window closes today at allindiabarexanation.com
अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BCI AIBE 18 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया आज, यानी 15 अक्तूबर को 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XVIII 2023) के लिए करेक्शन विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने एआईबीई के लिए पंजीकरण कराया है, वे बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexanation.com पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार (अगर कोई हो तो) कर सकते हैं।

विज्ञापन

AIBE 18 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कहा है कि आवेदन पत्र में नाम, नामांकन संख्या, जन्मतिथि को संपादित नहीं किया जा सकता है। शेड्यूल के मुताबिक, एआईबीई 18 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

AIBE 18 2023: परीक्षा तिथि

यह परीक्षा एलएलबी स्नातकों के लिए आयोजित की जाती है जो भारत में कानून का अभ्यास करना चाहते हैं। एआईबीई 18 परीक्षा 29 अक्तूबर, 2023 को होनी है। बीसीआई ने एआईबीई 17 परीक्षा में उपस्थित होने वाले राजकोट के उम्मीदवारों को एआईबीई 18 परीक्षा 2023 के लिए मुफ्त पंजीकरण करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्स

एआईबीई एप्लिकेशन में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों का आकार और प्रारूप यहां दिया गया है। सभी दस्तावेज jpg, jpeg फॉर्मेट में होने चाहिए।

  • फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज) - 10 से 50 केबी
  • हस्ताक्षर - 10 से 50 केबी
  • नामांकन प्रमाणपत्र की प्रति - 50 से 500 केबी
  • सेल्फ अटेस्टेड फोटो आईडी प्रूफ - 50 से 500 केबी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed