AIBE XVIII 2023: एआईबीई 18 आवेदन पत्र में सुधार करने का आज आखिरी दिन, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
AIBE 18 2023: 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के आवेदन पत्र में सुधार करने का आज आखिरी दिन है। अगर कोई संशोधन होना है तो उम्मीदवार फटाफट कर लें।
विस्तार
BCI AIBE 18 2023: बार काउंसिल ऑफ इंडिया आज, यानी 15 अक्तूबर को 18वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XVIII 2023) के लिए करेक्शन विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने एआईबीई के लिए पंजीकरण कराया है, वे बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट - allindiabarexanation.com पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार (अगर कोई हो तो) कर सकते हैं।
AIBE 18 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कहा है कि आवेदन पत्र में नाम, नामांकन संख्या, जन्मतिथि को संपादित नहीं किया जा सकता है। शेड्यूल के मुताबिक, एआईबीई 18 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक जारी किया जाएगा।
AIBE 18 2023: परीक्षा तिथि
यह परीक्षा एलएलबी स्नातकों के लिए आयोजित की जाती है जो भारत में कानून का अभ्यास करना चाहते हैं। एआईबीई 18 परीक्षा 29 अक्तूबर, 2023 को होनी है। बीसीआई ने एआईबीई 17 परीक्षा में उपस्थित होने वाले राजकोट के उम्मीदवारों को एआईबीई 18 परीक्षा 2023 के लिए मुफ्त पंजीकरण करने की अनुमति दी है।
डॉक्यूमेंट्स
एआईबीई एप्लिकेशन में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों का आकार और प्रारूप यहां दिया गया है। सभी दस्तावेज jpg, jpeg फॉर्मेट में होने चाहिए।
- फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज) - 10 से 50 केबी
- हस्ताक्षर - 10 से 50 केबी
- नामांकन प्रमाणपत्र की प्रति - 50 से 500 केबी
- सेल्फ अटेस्टेड फोटो आईडी प्रूफ - 50 से 500 केबी
कमेंट
कमेंट X