फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCECEB DCECE 2023 Application Window Closing on 16 May; how to apply Bihar Polytechnic DCECE

DCECE 2023: बिहार पॉलिटेक्निक डीसीईसीई के लिए 16 मई तक कर सकेंगे आवेदन, यह है प्रक्रिया

Thu, 27 Apr 2023 10:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:41 PM IST
सार

DCECE 2023: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने ऑनलाइन DCECE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है। डीसीईसीई 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन
BCECEB DCECE 2023 Application Window Closing on 16 May; how to apply Bihar Polytechnic DCECE
Polytechnic College - फोटो : संवाद

विस्तार

Bihar Polytechnic DCECE 2023: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने ऑनलाइन DCECE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जारी कर दिया है। डीसीईसीई 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन

हालांकि, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि और आवेदन पत्र सुधार तिथियों की घोषणा कर दी गई है। डीसीईसीई के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 है और उम्मीदवारों के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो 18 मई से 20 मई, 2023 तक उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन

BCECEB DCECE 2023: लिखित माध्यम में होगी परीक्षा

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए डिप्लोमा-सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (DCECE) आयोजित करता है। DCECE 2023 पूरे बिहार राज्य में पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। डीसीईसीई 2023 में पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा यथासमय की जाएगी।

 

BCECEB DCECE 2023: आवेदन से पहले कर लें तैयारी

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, आधार कार्ड और ऑनलाइन भुगतान मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ यूपीआई) आदि डिटेल के साथ तैयार रहना चाहिए। 

 

विज्ञापन

Bihar Polytechnic DCECE 2023 कैसे भरें आवेदन पत्र?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    BCECEB DCECE आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण भरें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार की स्कैन फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    निर्देशानुसार संबंधित शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपने आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आवेदन पत्र का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र के भाग ए और बी को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed