{"_id":"5e799d7d8ebc3e76a20918d6","slug":"bcece-2020-application-last-day-today-know-how-to-apply-for-bihar-combined-entrance-competitive-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCECE 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, आखिरी दिन आज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BCECE 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन, आखिरी दिन आज
Tue, 24 Mar 2020 11:28 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
BCECE 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया है तो जल्द करें, क्योंकि आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है। अब इस परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। बता दें कि इससे पहले इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 18 मार्च रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 24 मार्च कर दिया था। अभ्यर्थी बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें ताकि उनके हाथ से यह सुनहरा मौका छूट न जाए।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
bceceboard.bihar.gov.in
विज्ञापन
बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक मिल जाएगा। जहां आप अपनी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद आपको शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 मार्च रखी गई है। जबकि अगर आप अपने फॉर्म में कोई सुधार करना चाहते हैं तो आप यह सुधार 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना के खिलाफ जागरुकता को लेकर सीबीएसई ने जारी किये ये हेल्पलाइन नंबर
अभ्यर्थी शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च तक सबमिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन की आखिरी तारीख- 24 मार्च
- शुल्क जमा करने की तारीख- 25 मार्च
- फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख- 27 से लेकर 29 मार्च
कमेंट
कमेंट X