फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Banaras Hindu University To Conduct Assignment Based Exam For Final Year Students

BHU: असाइनमेंट आधारित होंगी अंतिम सत्र की परीक्षाएं, इन छात्रों को किया जाएगा प्रमोट

Thu, 06 Aug 2020 11:50 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Aug 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Banaras Hindu University To Conduct Assignment Based Exam For Final Year Students
बीएचयू - फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अंतिम सत्र के छात्रों की परीक्षाएं असाइनमेंट आधिरित होंगी। कोविड-19 की वजह से यह फैसला लिया गया है। कार्यकारी परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के मध्यवर्ती और अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए सत्र परीक्षा के रूप में असाइनमेंट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शिक्षक असाइनमेंट देंगे और उसी के आधार पर उनको नंबर मिलेंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-हरियाणा में खुलेंगे और अधिक संस्कृत स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
विज्ञापन


दरअसल, इस प्रक्रिया के तहत शिक्षकों द्वारा छात्रों को पंद्रह दिनों की समय सीमा के लिए असाइनमेंट दिया जाएगा। असाइनमेंट छात्रों को ईमेल पर भेजा जाएगा। विद्यार्थियों को बाद में इस असाइनमेंट को उसी उसी प्रारूप में सबमिट करना होगा। शिक्षक ई-मेल व इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट भेजेंगे। छात्र इन असाइनमेंट को 15 दिन के भीतर पूरा करके सबमिट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि मध्यवर्ती सेमेस्टर के छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। सत्र 2019-20 के मध्यवर्ती सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षा आयोजित नहीं होगा। यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक, मध्यवर्ती सत्र के विद्यार्थियों के लिए सेशनल और सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षा के भारांक का वितरण 50:50 के रूप में निर्धारित होगा।

सत्र के आखिर में होने वाली परीक्षा के अंक पूर्ववर्ती सत्र में विद्यार्थी के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। अगर कोई विद्यार्थी इस आधार पर मिलने वाले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह आगामी शैक्षणिक सत्रों की परीक्षा देकर  अपने ग्रेड में सुधार कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed