BVA Course: यूपी में युवाओं को विजुअल आर्ट से जोड़ने की पहल, सरकार ने शुरू किया नया कोर्स; चालू है पंजीकरण
Bachelor of Visual Arts Course: युवाओं को दृश्य कला से जोड़ने के लिए यूपी सरकार ने एक नए पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। सरकार ने युवाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए बीवीए (चित्रकला) के लिए 4 वर्षीय कोर्स शुरू किया है।
विस्तार
Bachelor of Visual Arts Course In UP: सूबे की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कौशन प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी दिशा में सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से उप्र राज्य ललित कला अकादमी ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के साथ मिलकर छात्रों को विजुएल आर्ट्स से जोड़ने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट (बीवीए चित्रकला) का एक नियमित 4 वर्षीय कोर्स प्रारंभ किया जा रहा है।
चालू है आवेदन प्रक्रिया
यह कोर्स शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और फिलहाल चालू है। इच्छुक छात्र 15 अगस्त, 2024 तक भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला के अनुसार बीवीए (चित्रकला) में 20 सीटें हैं। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं ने किसी भी मान्यता प्राप्त इण्टर कॉलेज से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
इतना है आवेदन शुल्क
पंजीकरण शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्लूएस एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित हैं।
इन स्किल्स को किया जाएगा विकसित
- इस पाठ्यक्रम के लिए प्रति सेमेस्टर शुल्क 6000 रुपये एवं परीक्षा शुल्क 800 रुपये अतिरिक्त देय होगा।
- अकादमी द्वारा बीवीए शैक्षणिक सत्र के दौरान लखनऊ की प्रसिद्ध वॉश तकनीकी जो कि बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट्स से प्रचलित होकर लखनऊ की पहचान बनी, इस तकनीकी का ज्ञान एवं संवर्धन अध्ययनरत छात्रों को कराया जाएगा।
- विभिन्न लोक चित्रशैली की तकनीकी का शिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी कार्य किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X