फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Azim Premji University to be set-up in Bhopal, Azim Premji Foundation since 2001

बड़ी खबर: भोपाल में खुलेगी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की दूसरी यूनिवर्सिटी, लें पूरी जानकारी

Fri, 04 Dec 2020 05:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 04 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Azim Premji University to be set-up in Bhopal, Azim Premji Foundation since 2001
अजीम प्रेमजी

Ajeem Premji University in Bhopal: आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन रहे अजीम प्रेमजी का फाउंडेशन बेंगलुरू के बाद अपनी दूसरी यूनिवर्सिटी भोपाल के कानासैया में खोलने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को प्रारंभिक तौर पर 50 एकड़ जमीन देना तय कर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने भोपाल के कानासैया गांव में 50 एकड़ जमीन को पसंद किया है। वर्तमान में भोपाल में मास्टर प्लान 2005 लागू है। जिसके तहत इस जमीन का उपयोग कृषि के लिए दर्शाया गया है। इस वजह से यहां यूनिवर्सिटी स्थापित करने से पहले यहां का लैंड-यूज पैटर्न बदलना होगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग को लैंड-यूज कृषि से बदलकर शैक्षणिक करने का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


इस पर जल्द ही प्रशासन की ओर से सहमति मिल जाएगी। राज्य के सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री दोनों ने ही इस प्रोजेक्ट के लिए प्रारंभिक रूप से सहमति दे दी थी। इन दोनों के प्रयास के कारण ही फाउंडेशन ने भोपाल में यूनिवर्सिटी खोलना प्लान किया है। आपको बता दें कि पहले यह यूनिवर्सिटी रायपुर में खोलना तय हुआ था। उसके बाद भोपाल के कानासैया को सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बारे में -  
विप्रो कंपनी के अध्यक्ष अजीम हाशमी प्रेमजी ने इस फाउंडेशन की स्थापना 2001 में की थी। इस गैर-लाभकारी संगठन (Non-Profit Organization) को भारत में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए शुरू किया गया था। यह फाउंडेशन उत्तराखंड, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में खास तौर पर काम करता है। पहले फाउंडेशन मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा था और अब उच्च शिक्षा में भी शुरू कर दिया है। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed