AYUSH NEET UG: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी, रिपोर्टिंग नौ से होगी शुरू
AYUSH NEET UG Counselling 2022: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने गुरुवार, आठ दिसंबर को आयुष राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (नीट आयुष यूजी) काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर के अंतिम सीट आवंटन परिणामों की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET UG Counselling 2022: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने गुरुवार, आठ दिसंबर को आयुष राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (नीट आयुष यूजी) काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर के अंतिम सीट आवंटन परिणामों की घोषणा की है। उम्मीदवार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर का अंतिम सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - aaccc.gov.in के माध्यम से जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
AYUSH NEET UG: नौ से 17 दिसंबर तक करनी होगी रिपोर्टिंग
अंतिम परिणाम कुछ दिनों पहले जारी किए गए आयुष नीट यूजी राउंड टू के अंतरिम परिणाम के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर तैयार किया गया है। जिन उम्मीदवारों के नाम आयुष नीट यूजी आवंटन सूची में हैं, उन्हें नौ दिसंबर से 17 दिसंबर, 2022 तक आवंटित संस्थानों या कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा। एएसीसीसी दूसरे राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नीट यूजी आयुष काउंसलिंग राउंड मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करेगी।
AYUSH UG Counselling : दूसरे दौर का आवंटन परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aaccc.gov.in पर जाएं। -
इसके बाद यूजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें। -
उसके बाद 'करंट इवेंट्स' सेक्शन से, उम्मीदवारों को 'एएसीसीसी-यूजी काउंसलिंग के राउंड -2 के लिए अंतिम आवंटन' लिंक पर क्लिक करना होगा। -
सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
उम्मीदवारों को परिणाम की ठीक से जांच करनी चाहिए, इसे डाउनलोड करना चाहिए और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X