{"_id":"66f53e54741be687e107ac88","slug":"ayush-neet-ug-2024-provisional-seat-allotment-result-for-second-round-of-counselling-released-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AYUSH NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AYUSH NEET UG 2024: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Thu, 26 Sep 2024 04:28 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:28 PM IST
सार
AYUSH NEET UG 2024: आयुष नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
स्टूडेंट रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET UG 2024: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने आयुर्वेदिक, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथिक नेशनल एलिजिबिटी कम एंट्रेंट टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जो परीक्षार्थी दूसरे राउंड की काउंसलिंग में सीट पाए हैं, वे 27 सितंबर से 3 अक्तूबर 2024 के बीच इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करें। अभ्यर्थी को आयुष नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथ डालकर लॉगिन करना होगा। बता दें कि काउंसलिंग कमेटी ने परीक्षार्थियों को उनके द्वारा च्वाइस फिलिंग के आधार पर ही सीट आवंटित की गई है।

ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए लिंक यूजी काउंसलिंग पर क्लिक करें।
- करेंट ईवेंट सेक्शन में प्रोविजन रिजल्ट फॉर राउंड-2 ऑफ एएसीसीसी-यूजी काउंसलिंग ए.वाई2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप अपना सीट आवंटन परिणाम और रैंक देख सकते हैं।
- भविष्य के लिए परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड करके रखें।
कमेंट
कमेंट X