फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AWES Recruitment OST Admit Card 2022 released for online screening test at awesindia.com

AWES Admit Card 2022: एडब्ल्यूईएस भर्ती ओएसटी एडमिट कार्ड जारी, 8700 पदों के लिए परीक्षा 19-20 को होगी

Sun, 13 Feb 2022 07:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 07:16 PM IST
सार

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की (एडब्ल्यूईएस) ओर से संचालित संस्थानों में करीब 8,700 पदों पर नियुक्तियों के लिए जनवरी 2022 में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए सात जनवरी से 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली थी।  

विज्ञापन
AWES Recruitment OST Admit Card 2022 released for online screening test at awesindia.com
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने शिक्षकों की भर्ती पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट यानी OST के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। आवेदक उम्मीदवार आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की (एडब्ल्यूईएस) ओर से संचालित संस्थानों में करीब 8,700 पदों पर नियुक्तियों के लिए जनवरी 2022 में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए सात जनवरी से 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली थी।  

विज्ञापन

ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट 19 और 20 फरवरी को होगा

अब शिक्षकों की इस बड़ी भर्ती के लिए आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) की ओर 'ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट' के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट 19 और 20 फरवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार और टीचिंग स्किल्स के मूल्यांकन के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट पास करना होगा। इसमें अर्हता प्राप्त करने वालों को एक स्कोर कार्ड दिया जाएगा। 

विज्ञापन

AWES Recruitment की चयन प्रक्रिया

एडब्ल्यूईएस भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे- स्टेज-1 में ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, फिर स्टेज-2 में साक्षात्कार होगा और लास्ट में स्टेज-3 में शिक्षण कौशल और कंप्यूटर दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। नियुक्तियां सीबीएसई/ एडब्ल्यूईएस के नियमों और चयन मानदंडों के अनुसार की जाएंगी।
 

AWES भर्ती ओएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर 'आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए  ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST)' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर नेम और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  4. अब आपका एडब्ल्यूईएस शिक्षक भर्ती प्रवेश-पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड करें एवं भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट आउट कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed