फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Australian Education Minister Praised NEP 2020; Jason Clare Said- NEP will take India on path to be superpower

NEP2020: ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तारीफ, बोले- भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाएगी

Wed, 01 Mar 2023 09:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 09:10 PM IST
सार

Australian Education Minister Praised NEP 2020 on India Visit; चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जमकर प्रशंसा की है।

विज्ञापन
Australian Education Minister Praised NEP 2020; Jason Clare Said- NEP will take India on path to be superpower
Jason Clare, Australian Education Minister - फोटो : @dpradhanbjp

विस्तार

Australian Education Minister Praised NEP 2020: चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जमकर प्रशंसा की है। ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बनने के रास्ते पर ले जाएगी। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर 28 फरवरी से तीन मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वह दोनों देशों के बीच संस्थागत साझेदारी और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा से संबंधित ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में करीब 10 समझौतों को हस्ताक्षरित किया जाना है। 

विज्ञापन

देश की युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीवेंकटेश्वर कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी (NEP) एक ऐसी पॉलिसी है जो राष्ट्र में बदलाव लाने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह भारत में बदलाव लाएगी और देश की युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाएगी। नई शिक्षा नीति और कौशल युक्त युवा पीढ़ी देश को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बनने के रास्ते पर ले जाएगी। 
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रोत्साहन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश और भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त भी उपस्थित थे।   

 

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के बीच 10 समझौते होंगे

ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री क्लेयर ने अपनी यात्रा के उद्देश्यों के बारे में उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को दोनों देशों की विश्वविद्यालय की डिग्री की पारस्परिक मान्यता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे ताकि एक देश में पढ़ रहे छात्रों के लिए दूसरे देश में अपनी डिग्री के आधार पर नौकरी प्राप्त करना आसान हो सके।

उन्होंने कहा कि भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के बीच 10 समझौते होंगे जो एक शानदार साझेदारी बनाने में मदद करेंगे। वर्तमान में, ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। हम पाठ्यक्रम प्रदान करने से आगे, परिसर स्थापित करने की ओर बढ़ रहे हैं। 
 


ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने बुधवार को कहा कि दुनिया में हर चार में से एक व्यक्ति 2035 तक भारतीय विश्वविद्यालयों से स्नातक होगा। "कई ऑस्ट्रेलियाई, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है, अब दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। 50 साल पहले हम जो थे उससे ऑस्ट्रेलिया आज एक अलग देश है और यह शिक्षा के कारण है, और भारत एक अलग देश होगा। इसका मतलब यह हो सकता है कि 2035 तक नई शिक्षा नीति के कारण दुनिया भर में चार में से एक व्यक्ति भारत के एक विश्वविद्यालय से स्नातक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed