फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Australia's Deakin University inaugurates branch campus in GIFT City Gujarat

गुजरात : गिफ्ट सिटी में खुला ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय का कैंपस, भारतीय छात्रों को मिलेगा फायदा

Thu, 11 Jan 2024 02:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 11 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

Deakin University: ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय ने गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना पहला कैंपस खोल दिया है। यह भारत में परिसर खोलने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय है।

विज्ञापन
Australia's Deakin University inaugurates branch campus in GIFT City Gujarat
Deakin University - फोटो : @ani

विस्तार

Deakin University: ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय ने गुजरात के गिफ्ट सिटी में अपना पहला कैंपस खोल दिया है। यह भारत में परिसर खोलने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने गुजरात के गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय शाखा परिसर के उद्घाटन की सराहना की।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि दुनिया में कहीं से भी भारत में कैंपस स्थापित करने वाला पहला विश्वविद्यालय गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय है। यह ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा संबंधों में एक नया अध्याय खोलता है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय इस साल जुलाई से छात्रों को मास्टर ऑफ बिजनेस एनालिटिक्स और मास्टर ऑफ साइबर सिक्योरिटी (प्रोफेशनल) की पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम की शुरुआत करेगा। फिलिप ग्रीन ने कहा कि डीकिन यूनिवर्सिटी की भारत में 30 वर्षों से उल्लेखनीय उपस्थिति रही है, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के साथ अनुसंधान सहयोग से लेकर उच्च शिक्षा के सभी पहलुओं में निवेश, द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के साथ नैनो टेक्नोलॉजी और स्थिरता पर केंद्रित एक संयुक्त केंद्र की स्थापना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में डीकिन विश्वविद्यालय का परिसर खुलने से, अधिक भारतीय छात्र अब घर छोड़े बिना ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया अधिक भारतीय छात्रों को यह अवसर मिलने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed