फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Atul Maheshwari Scholarship Awards will be held thursday in Delhi

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह कल दिल्ली में, नोएडा पहुंचने लगे छह राज्यों से होनहार

Wed, 18 Apr 2018 10:47 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Awards will be held thursday in Delhi
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का सम्मान समारोह दिल्ली में कल यानी गुरुवार को होगा। इसके लिए होनहार नोएडा पहुंचने लगे हैं।  छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 36 प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 18 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपए और 11-12वीं के 18 विद्यार्थियों को 50-50 हजार की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी।  छात्रवृत्ति पाने वालों में सत्तर फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 18 प्रकाशन केन्द्रों के जरिए नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों द्वारा दिए गए कागजात का सत्यापन करके करीब सवा लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशालियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृत्ति पाने वालों में यूपी से 24, उत्तराखंड से  चार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से दो-दो, चंडीगढ़ और हरियाणा के भी दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं।

Atul Maheshwari Scholarship Awards will be held thursday in Delhi
नौवीं-दसवीं वर्ग में
अमिताभ सिंह (रोल नंबर 4810051, जिला फिरोजाबाद)
रवि चौधरी    (रोल नंबर 3910195, अलीगढ़)
रिशु मिश्रा (रोल नंबर 1010267, प्रतापगढ़)
आयुष वर्मा (रोल नंबर 2210212 ,लखीमपुर खीरी)
अनुष्का नेगी (रोल नंबर 3510034, रुद्र प्रयाग)
अमित गुप्ता (रोल नंबर 4110080, देवरिया)
पारखी गुप्ता (रोल नंबर 2610027, जम्मू)
हर्षित स्वर्णकर (रोल नंबर 5010593, झांसी)

अनुभव शुक्ला (रोल नंबर 9110317, कानपुर)
विवेक पंतौला (रोल नंबर 4610184, हल्द्वानी)

प्रतीक कुमार (रोल नंबर 3010147, गाजीपुर)
आयुष कुमार (रोल नंबर 9710108, मुजफ्फर नगर)
तमन्ना सिहाग (रोल नंबर 1710002, पंचकूला)
ईशान चौहान (रोल नंबर 4410030, बुलंदशहर)

अंशुल वर्मा  (रोल नंबर 5110080, श्रावस्ती)

जीतू   (रोल नंबर 3210434, संभल)
मुस्कान गोरा (रोल नंबर 1610044, कांगड़ा)

गरिमा सेहरावत (रोल नंबर 1110057, सोनीपत)

इसी तरह 11-12वीं के वर्ग में

दीपेंद्र कुंतल (रोल नंबर 4711211, जिला आगरा)
आशीष अग्रवाल (रोल नंबर 3910679, अलीगढ़)
ऋषि पांडेय  (रोल नंबर 1010362, सुल्तानपुर)
अंकित कुमार (रोल नंबर 2110644, पीलीभीत)
अब्दुल रहमान (रोल नंबर 3810090, हरिद्वार)
अब्दुल हुसैन (रोल नंबर 4210459, बस्ती)
हर्ष देव सिंह (रोल नंबर 2610060, जम्मू)
बसु तोमर (रोल नंबर 5011864, झांसी)
शुभम नामदेव (रोल नंबर 9211294, बांदा)
जसवंत सिंह (रोल नंबर 4610597, ऊधम सिंह नगर)
ऋतेश चौरसिया (रोल नंबर 2911040, मऊ)
ओजस्वी पुंडीर  (रोल नंबर 9710596, मुजफ्फर नगर)
इशिका सिंह (रोल नंबर 1710154, हमीरपुर)
मुलुक यादव  (रोल नंबर 4310531, गाजियाबाद)
अंकित दुबे  (रोल नंबर 2320667, संत रविदास नगर)
सचिन चौधरी (रोल नंबर 3211309, मुरादाबाद)
अक्षय कुमार (रोल नंबर, 1810068, शिमला)
स्वीटी मोर (रोल नंबर, 1110274, नरवाना)


शाम को होगा शानदार स्वागत

बुधवार सुबह से ही छह राज्यों के होनहार अपने माता-पिता के साथ नोएडा पहुंचने लगे हैं। विद्यार्थियों में जोश देखते ही बन रहा है। आज शाम को सभी 38 होनहारों का नोएडा स्थित अमर उजाला कार्यालय में शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बच्चों को प्रेस भी दिखाया जाएगा और बताया जाएगा कि किस तरह से अखबार छपता है और उनके घरों तक अखबार पहुंचता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed