फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Atal Tinkering Lab to start in Government Inter College

अब छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच, शुरू होने जा रही है ये अनोखी लैब

Mon, 09 Dec 2019 10:01 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 09 Dec 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Atal Tinkering Lab to start in Government Inter College

सेक्टर - 12 राजकीय इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब की शुरूआत होगी। इसके लिए स्कूल में जगह चिन्हित कर ली गई है। इस लैब के जरिए बच्चों को नए जमाने की तकनीक से आधुनिक उपकरण बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे स्कूल के सैकड़ों छात्रों को फायदा मिलेगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेज में साइंस लैब बनी हुई है, लेकिन वो बहुत आधुनिक नहीं है। विज्ञान  में हो रहे रिसर्च को देखते हुए कॉलेज में नई लैब की बहुत जरूरत महसूस हो रही थी। आधुनिक उपकरण ना होने के चलते छात्रों के प्रैक्टिकल पर भी प्रभाव पड़ता है। जबकि निजी स्कूलों की लैब आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस वजह से सरकारी स्कूल के छात्र निजी स्कूल के छात्रों से पीछे रह जाते हैं। यहीं नहीं छात्रों को भविष्य में भी इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। लेकिन अब छात्रों को ऐसी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


कॉॅलेज के प्रिंसिपल एस एस वरुण ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। इस दौर में नए - नए प्रयोग के लिए आधुनिक लैब की बहुत आवश्यकता है। यहां मौजूद उपकरण छात्रों को रिसर्च में मदद करेंगे। इससे छात्रों में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। प्रत्येक कक्षा के छात्रों को लैब में काम के लिए समय दिया जाएगा। जिन छात्रों को विज्ञान में बहुत रुचि है, उनके लिए सुनहरा अवसर है। लैब स्कूल में शुरू  करने के लिए टीम आई थी। उन्होंने जगह चिन्हित कर ली है। अब जल्द ही इसको बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed