{"_id":"5dedce148ebc3e1bad3f7a73","slug":"atal-tinkering-lab-to-start-in-government-inter-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच, शुरू होने जा रही है ये अनोखी लैब","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच, शुरू होने जा रही है ये अनोखी लैब
Mon, 09 Dec 2019 10:01 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर - 12 राजकीय इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब की शुरूआत होगी। इसके लिए स्कूल में जगह चिन्हित कर ली गई है। इस लैब के जरिए बच्चों को नए जमाने की तकनीक से आधुनिक उपकरण बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे स्कूल के सैकड़ों छात्रों को फायदा मिलेगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज में साइंस लैब बनी हुई है, लेकिन वो बहुत आधुनिक नहीं है। विज्ञान में हो रहे रिसर्च को देखते हुए कॉलेज में नई लैब की बहुत जरूरत महसूस हो रही थी। आधुनिक उपकरण ना होने के चलते छात्रों के प्रैक्टिकल पर भी प्रभाव पड़ता है। जबकि निजी स्कूलों की लैब आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस वजह से सरकारी स्कूल के छात्र निजी स्कूल के छात्रों से पीछे रह जाते हैं। यहीं नहीं छात्रों को भविष्य में भी इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। लेकिन अब छात्रों को ऐसी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
कॉॅलेज के प्रिंसिपल एस एस वरुण ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। इस दौर में नए - नए प्रयोग के लिए आधुनिक लैब की बहुत आवश्यकता है। यहां मौजूद उपकरण छात्रों को रिसर्च में मदद करेंगे। इससे छात्रों में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। प्रत्येक कक्षा के छात्रों को लैब में काम के लिए समय दिया जाएगा। जिन छात्रों को विज्ञान में बहुत रुचि है, उनके लिए सुनहरा अवसर है। लैब स्कूल में शुरू करने के लिए टीम आई थी। उन्होंने जगह चिन्हित कर ली है। अब जल्द ही इसको बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- SSC Sarkari Naukri: 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ये हैं पूरे साल की जरूरी तारीखें
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X