{"_id":"66d6baeaa6193d2dc4011345","slug":"at-end-of-iit-bombay-placement-2024-only-75-get-jobs-read-more-details-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Bombay Placement 2024: आईआईटी बॉम्बे में केवल 75% छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, इतना रहा मिनिमम पैकेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT Bombay Placement 2024: आईआईटी बॉम्बे में केवल 75% छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, इतना रहा मिनिमम पैकेज
Tue, 03 Sep 2024 12:59 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:59 PM IST
सार
IIT Bombay Placement 2024: आईआईटी-बी में प्लेसमेंट 2024 में 23.5 लाख रुपये के औसत वार्षिक पैकेज के साथ संपन्न हुआ, जबकि पिछले साल यह 21.8 लाख रुपये था। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
IIT Bombay Placement 2024
- फोटो : ANI
विस्तार
IIT Bombay Placement 2024: भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (III) बॉम्बे का प्लेसमें सत्र संपन्न हो गया है। इस साल औसत पैकेज में पिछले साल की तुलना में वृद्धि तो हुई है, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आई हैं। पिछले साल के 1,516 छात्रों की तुलना में इस साल केवल 1,475 छात्रों को ही प्लेसमेंट मिला है। हालांकि, आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट 2024 में औसत वेतन पैकेज में 7.7% की वृद्धि देखी गई, जो 23.50 लाख रुपये प्रति वर्ष हो गई।
22 स्नातकों को 1 करोड़ रुपये से अधिक वेतन पैकेज वाली नौकरी मिली, जबकि 78 को अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिले। संस्थान में भर्ती करने वालों की संख्या में भी 12 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी शीर्ष भर्ती क्षेत्र के रूप में उभरा।
आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट के लिए 2,414 छात्रों और 543 फर्मों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 1,979 छात्रों और 388 कंपनियों ने इस अभियान में भाग लिया। करीब 364 रिक्रूटर्स ने ऑफर दिए।
विज्ञापन
भर्ती क्षेत्रों में कोर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, अनुसंधान और विकास, परामर्श, वित्त, बैंकिंग, उच्च-स्तरीय प्रौद्योगिकी और तकनीकी सेवाएं शामिल थीं।
इस साल केवल 78 प्रस्ताव हुए प्राप्त
पिछले वर्ष के 65 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों की तुलना में इस वर्ष छात्रों को जापान, ताइवान, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, अमेरिका, नीदरलैंड और हांगकांग स्थित विभिन्न फर्मों से 78 प्रस्ताव प्राप्त हुए।
सेक्टर-वार, 106 कोर इंजीनियरिंग कंपनियों में प्रवेश स्तर के पदों पर 430 छात्रों का चयन किया गया। पिछले साल की तुलना में इस सीजन में सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीक में अधिक छात्रों को काम पर रखा गया। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 84 से अधिक कंपनियों द्वारा लगभग 307 छात्रों को आईटी या सॉफ्टवेयर नौकरियों की पेशकश की गई है, जिससे यह इंजीनियरिंग क्षेत्र के बाद दूसरी सबसे बड़ी भर्तीकर्ता बन गई है।
इस साल कंसल्टिंग क्षेत्र में 29 कंपनियों ने कम यानी 117 नौकरियां दी हैं। ट्रेडिंग, बैंकिंग और फिनटेक कंपनियां प्रमुख भर्तीकर्ता रहीं। वित्त क्षेत्र में इस साल 33 वित्तीय सेवा फर्मों ने 113 ऑफर दिए।

कमेंट
कमेंट X