फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam: Indian Army Super-30 initiative for youth, provide free coaching

Assam: भारतीय सेना की युवाओं के लिए सुपर-30 की पहल, मिलेगी फ्री में कोचिंग की सुविधा

Mon, 13 Mar 2023 07:07 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि 19 मार्च और 26 मार्च 2023 को डीपीएस खानपारा, गुवाहाटी में और 24 मार्च 2023 को महर्षि विद्या मंदिर में आउटरीच आयोजित किया जा रहा है। इसी तरह 18 मार्च और 25 मार्च 2023 को असम वैली स्कूल, तेजपुर में भी आउटरीच किया जाएगा...

विज्ञापन
Assam: Indian Army Super-30 initiative for youth, provide free coaching
Assam- Indian Army - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना ने भारतीय सशस्त्र बलों में चयन प्रक्रिया का सामना करने के लिए युवाओं को मार्ग-दर्शन के लिए सुपर-30 की पहल की है। इसमें चुने गए 30 युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मुफ्त में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। उस दिशा में, सेना क्रमशः ग्यारहवीं, बारहवीं और स्नातक छात्रों के एनडीए और सीडीएस के लिए बच्चों की पहचान, कोच और मार्गदर्शन करने जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारियों के रूप में असम के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना है। ऑयल इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी में यह कार्यक्रम चलाया जा रह है।

विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि 19 मार्च और 26 मार्च 2023 को डीपीएस खानपारा, गुवाहाटी में और 24 मार्च 2023 को महर्षि विद्या मंदिर में आउटरीच आयोजित किया जा रहा है। इसी तरह 18 मार्च और 25 मार्च 2023 को असम वैली स्कूल, तेजपुर में भी आउटरीच किया जाएगा। आउटरीच में 30 छात्रों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए बातचीत, स्क्रीनिंग और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी, जिन्हें एनडीए और सीडीएस परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन

शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान (जॉर्जियन एकेडमी फॉर प्रोफेशनल स्टडीज) द्वारा आवासीय और डे बोर्डिंग प्रारूप में पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed