Board Exams 2024: इस राज्य में हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के लिए 1 नवंबर से शुरू होंगे पंजीकरण, इतनी होगी फीस
Assam HS Exams 2024: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल हायर सेकेंडरी या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर से शुरू करेगी। परीक्षा शुल्क में कुछ छात्रों को छूट दी गई है। नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam Board Exams 2024: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने घोषणा की है कि हायर सेकेंडरी या कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर से शुरू होंगे। आवेदन पत्र जारी होने के बाद छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - ahsec.assam.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। Assam HS Exams 2024 अगले साल फरवरी-मार्च में निर्धारित है।
1 नवंबर से करें पंजीकरण
एएचएसईसी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "सभी संबंधित लोगों को जानकारी दी जाती है कि परिषद फरवरी/मार्च 2024 में हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा 2024 आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 1 नवंबर, 2023 से शुरू होगी और 30 नवंबर, 2023 को बंद कर दी जाएगी।"
पोर्टल खुलने पर किया जाएगा सूचित
बोर्ड ने कहा, "ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए संबंधित पोर्टल उचित समय पर खोला जाएगा और संस्थानों को इसकी सूचना दी जाएगी।"
परिषद ने संबंधित संस्थानों के प्रमुखों से अनुरोध किया कि वे अपने छात्रों को उक्त समय अवधि के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में सूचित करें ताकि कोई भी छात्र पंजीकरण प्रक्रिया से छूट न जाए।
ऐसे छात्रों को परीक्षा शुल्क से छूट
परिषद ने कहा कि सरकारी, प्रांतीयकृत, मान्यता प्राप्त उद्यम स्कूलों से संबंधित परीक्षार्थी, जिनके माता-पिता की सभी स्रोतों से आय 2,00,000 रुपये या उससे कम है, उन्हें केंद्र और परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करना है। पिछले वर्ष के अनुसार रेग्यूलर स्कूली छात्रों के लिए असम कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की शुल्क संरचना नीचे दी गई है:
- परीक्षा शुल्क- 500 रुपये
- मार्कशीट शुल्क- 200 रुपये
- प्रमाणपत्र शुल्क- 200 रुपये
- प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क- 100 रुपये प्रति विषय
- गैर मान्यता प्राप्त विषय (Non-recognized subject) अनुमति शुल्क- 100 रूपये
- एमआईएल विषय अनुमति शुल्क- 200 रुपये
कमेंट
कमेंट X