Assam CEE 2020: परीक्षा तिथि हो सकती है स्थगित, जानें पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, एएसटीयू सीईई परीक्षा तिथि को स्थगित कर सकता है। राज्य में 2 अगस्त, 2020 को आयोजित होने वाली परीक्षा में देरी होने की संभावना है क्योंकि गुवाहाटी में लॉकडाउन लागू हो सकता है। बता दें कि संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हुई, जो राज्य में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को संभाल रही है। अभी तक सीईई 2020 परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने पर बैठक में निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पहले, असम सीईई 2020 को अप्रैल में आयोजित किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया था और नई तारीख 28 जून, 2020 तय की गई। परीक्षा फिर से स्थगित कर दी गई और तिथि 2 अगस्त, 2020 रखी गई। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2020 तक थी, जिसे अब COVID19 और लॉकडाउन के कारण बढ़ा दिया गया और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2020 तय की गई।
- असम CEE 2020 परीक्षा असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) सिलेबस के आधार पर होगी।
- परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रकार की होगी और इसमें गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के प्रश्नों के 3 (तीन) घंटे के एकल पेपर शामिल होंगे।
- प्रश्न पत्र अंग्रेजी और Assamese दोनों भाषा में होगा।
- अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार एएसटीयू की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं ।
जरूरी तारीखों की अधिसूचना को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X