Assam Board Result 2021: बोर्ड आज जारी कर सकता है मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक आएगा परिणाम
असम बोर्ड 1 जुलाई को कक्षा बारहवीं की मूल्यांकन नीति जारी कर सकता है।
विस्तार
असम बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं का परिणाम 31 जुलाई, 2021 तक घोषित किया जाएगा। एसईबीए और एएचएसईसी द्वारा तैयार की गई मूल्यांकन नीति को महाधिवक्ता से अनुमोदन के लिए भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार द्वारा 1 जुलाई को मैट्रिक और एचएसएसएलसी मूल्यांकन मानदंड की घोषणा की जा सकती है।
गुरुवार को इस वजह से घोषित हो सकती है मूल्यांकन नीति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन फॉर्मूले को अभी तक महाधिवक्ता से मंजूरी नहीं मिली है। इसे बुधवार को लॉ डिपार्टमेंट, उनकी राय के लिए भेजा गया था। इसलिए, अत्यधिक संभावना है कि असम बोर्ड परिणाम 2021 तैयार करने के मूल्यांकन मानदंड की घोषणा 1 जुलाई, 2021 को की जाएगी।
यह भी पढ़ें - सीबीएसई ने किया साफ : 11वीं-12वीं कक्षाओं के अंकों का मॉडरेशन स्कूल करेंगे
समिति द्वारा प्रस्तावित मूल्यांकन नीति
बता दें कि असम राज्य सरकार द्वारा एएचएसईसी बारहवीं, एसईबीए दसवीं मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए गठित दो समितियों ने पिछले सप्ताह ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी। इसके मुताबिक कक्षा 12वीं का परिणाम कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के आंतरिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। वहीं कक्षा 10वीं का परिणाम तैयार करने के लिए कक्षा 9वीं और कक्षा 10वींं की आंतरिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा।
पढ़िए - इतिहास के पन्नों से : तैमूर से लेकर हिटलर तक, ये हैं अब तक के 10 सबसे क्रूर शासक
इन्होंने तैयार की मूल्यांकन नीति
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ आलोक बुरागोहेन ने कक्षा 10वीं के परिणामों के लिए मूल्यांकन नीति तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया। वहीं कक्षा 12वीं के लिए बनाई गई समिति का नेतृत्व कुमार भास्कर वर्मा और प्रोफेसर दीपक कुमार शर्मा ने किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में उन छात्रों के लिए भी सुझाव दिए थे जो मूल्यांकन नीति के आधार पर तैयार परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं।
सीए 2021: 5 जुलाई को होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की वजह से रखी कुछ शर्तें, पढ़िए यहां
कमेंट
कमेंट X