फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   aspirant committed suicide in kota dead body recovered from hostel room

NEET Aspirant Suicide: कोटा में मेडिकल छात्र ने की कथित आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

Tue, 27 Jun 2023 09:34 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

NEET Student Committed Suicide: उदयपुर के एक 18 वर्षीय मेडिकल छात्र ने मंगलवार की सुबह विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
aspirant committed suicide in kota dead body recovered from hostel room
Student suicide - फोटो : istock

विस्तार

NEET Student Committed Suicide: उदयपुर के एक 18 वर्षीय मेडिकल छात्र ने मंगलवार की सुबह विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे मेहुल वैष्णव ने सोमवार और मंगलवार की रात में कथित तौर पर फांसी लगा ली। हालांकि, पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन

कोटा में इस साल किसी कोचिंग छात्र द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का यह 13वां मामला है। 2022 में कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के कम से कम 15 मामले दर्ज किए गए। मृतक की पहचान उदयपुर जिले के सलूंबर निवासी मेहुल वैष्णव (18) के रूप में हुई, जो पिछले दो महीने से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी कर रहा था। वह विज्ञान नगर इलाके के एक हॉस्टल में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णव अपने छात्रावास के कमरे में अकेला था, क्योंकि उसका रूममेट उस रात बाहर था। जब वह मंगलवार की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो छात्रावास के अन्य लोगों ने केयरटेकर को सूचित किया, जिसने दरवाजा तोड़ा और छात्र को छत के पंखे से लटका हुआ पाया। शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया। विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) देवेश भारद्वाज ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed