{"_id":"662f91504d515761090cb91c","slug":"arshita-tops-in-arts-stream-with-98-percent-marks-30-out-of-38-girls-in-top-10-hp-board-12th-result-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Board 12th Result: कला संकाय में 98 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष पर अर्शिता, टॉप 10 में 38 में से 30 लड़कियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HP Board 12th Result: कला संकाय में 98 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष पर अर्शिता, टॉप 10 में 38 में से 30 लड़कियां
Mon, 29 Apr 2024 05:54 PM IST
विशाल वर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:54 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कला संकाय में 38 बच्चे टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। ऊना की अर्शिता ने 98 फीसदी अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
HP Board 12th Result
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुल 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 63,092 छात्र पास हुए। वहीं, कुल 41 बच्चों ने टॉप किया है, जिसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। सभी छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कला संकाय में 38 बच्चे टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
अर्शिता ने 98 फीसदी अंकों के साथ कला संकाय में किया टॉप
कला संकाय में ऊना की अर्शिता ने 98 फीसदी अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 500 में से 490 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर 97.4 अंकों के साथ कांगड़ा की शिवांगी शर्मा रही। हमीरपुर की शालिनी 97.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रही।
विज्ञापन
चौथे स्थान पर तीन और पांचवें पर चार बच्चे रहे
चौथे स्थान पर 3 बच्चे रहे। इनमें तनु, चिंतन और भावना शामिल हैं। तीनों को 500 में से 484 अंक मिले हैं। पांचवें स्थान पर चार बच्चों ने अपनी जगह बनाई। इनमें ईशा, कोमल, साक्षी शर्मा और अदिति शामिल हैं। इन सभी ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
छठे पायदान पर दो और सातवें पर तीन बच्चों ने बनाई जगह
छठे स्थान पर दो लड़कियां रही। आफरीन मलिक और खुशी शर्मा को 500 में से 482 अंक मिले। दोनों ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। सातवें नंबर पर तीन बच्चों ने अपनी जगह बनाई। इनमें करिश्मा, वैष्णवी और आरती देवी शामिल हैं। तीनों को 96.2 फीसदी अंक मिले और 500 में से 481 अंक हासिल किए।
10 बच्चे आठवें स्थान पर रहे
आठवें पायदान पर 10 बच्चों ने जगह बनाई। इनमें संजय चौहान, यशिका, नेहा, रोशिनी देवी, यशवर्धन सिंह, नेहा, हितांशु सैनी, कार्तिक, सिद्धार्थ ठाकुर और अवंतिका शामिल हैं। इन सभी को 500 में से 480 अंक (96%) मिले। वहीं, दो बच्चे नौवें स्थान पर रहे। इनमें पायल और तनिष्का नाम की लड़की शामिल है। दोनों को 95.8 फीसदी अंक मिले।
10वें नंबर पर रहे 11 बच्चे
12वीं कला संकाय के नतीजों में 11 बच्चे 10वें स्थान पर रहे। इनमें तमन्ना, कामिनी ठाकुर, अनामिका,अंशिका शर्मा, आयुष, प्रगति शर्मा, बनिता शर्मा, सिमरन, ऐशिता ठाकुर, सिमरन सैनी और नेहा देवी शामिल है। इन्हें 95.6 फीसदी अंक मिले हैं।
कमेंट
कमेंट X