फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   APSSB Exam Calendar 2023 released know how to check online at apssb.nic.in

APSSB Exam Calendar 2023 Out: अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, देखें शेड्यूल

Wed, 01 Mar 2023 06:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Mar 2023 06:51 PM IST
सार

APSSB Exam Calendar 2023 Out: अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। 
 

विज्ञापन
APSSB Exam Calendar 2023 released know how to check online at apssb.nic.in
apssb file photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

APSSB Exam Calendar 2023 Released: अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in से एपीएसएसबी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

एपीएसएसबी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बोर्ड 28 अप्रैल को संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा (सीजीएलई) 2023 की अधिसूचना जारी करेगा। एपीएसएसबी सीजीएलई 2023 लिखित परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 अक्तूबर को कौशल परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबाइंड सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन (CSLE) 2023 का नोटिफिकेशन तीन मई को जारी किया जाएगा। PET/PST राउंड एक अक्तूबर से आयोजित किया जाएगा। इसके बाद APSSB CSLE 2023 की लिखित परीक्षा 26 नवंबर को होगी।

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड 28 जून को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (सीएचएसएलई) 2023 अधिसूचना जारी करेगा। एपीएसएसबी सीएचएसएल 2023 लिखित परीक्षा 17 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि कौशल परीक्षा 31 अक्तूबर को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed