{"_id":"617fde09a8bf5c75b42a79af","slug":"apset-2021-andhra-pradesh-state-eligibility-test-apset-2021-preliminary-answer-key-released-know-how-to-download-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"APSET 2021: आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
APSET 2021: आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 01 Nov 2021 06:20 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:20 PM IST
सार
APSET 2021: आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन हर साल डिग्री कॉलेजों में लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पदोन्नति के लिए किया जाता है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
APSET 2021 Answer key
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम ने आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एपीएसईटी / APSET) 2021 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों परीक्षओं की उत्तर कुंजी को एपीएसईटी के आधिकारिक वेबसाइट apset.net पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सीरीज कोड के हिसाब से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एपीएसईटी / APSET) 2021 का आयोजन 31 अक्तूबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा को ओएमआर शीट के माध्यम से लिया गया था। उम्मीदवार इस उत्तर कुंजी को 3 नवंबर 2021 को दोपहर 12 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन हर साल डिग्री कॉलेजों में लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पदोन्नति के लिए किया जाता है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाती हैं। इसके अंतर्गत 30 विषयों की परीक्षाएं ली जाती हैं।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी सवाल के उपर आपत्ति है, वह इसके लिए अपील कर सकते हैं। उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ अपने एडमिट कार्ड को लगाकर आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एपीएसईटी / APSET) 2021 के सचिव को apsetau@gmail.com पर ईमेल करना होगा।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एपीएसईटी / APSET) 2021 की उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले एपीएसईटी/ APSET के आधिकारिक वेबसाइट apset.net.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे Answer Key या Click here to Download APSET Answer Key 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, इस पर अपनी पसंद के विषय का चयन करें।
4. उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें और उत्तर का मिलान करें।
5. किसी सवाल के उत्तर पर आपत्ति हो तो आपत्ति दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X