APPSC Paper Leak: एपीपीएससी पेपर लीक मामला; सीबीआई जांच से पहले दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा
APPSC Paper Leak Case: मामले की सीबीआई अस अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC ) के दो सदस्यों ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
विस्तार
APPSC Paper Leak: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC ) के दो सदस्यों, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) गणेश सिंह बिष्ट और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जरकेन गैमलिन ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और एपीपीएससी के सदस्यों के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।
गौर करने योग्य बात यह है कि एपीपीएससी में कुल चार सदस्य हैं। इनमें से उपरोक्त दो सदस्यों ने गुरुवार देर शाम इस्तीफा दे दिया है। जबकि अभी दो अन्य सदस्य अपने पदों पर बने हुए हैं। इस बीच पेपर लीक को लेकर सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें आयोग के सदस्य और अधिकारियों में नामजद किए जाने की खबर है। हालांकि, सीबीआई ने किसी का नाम उजागर नहीं किया था।
यह भी पढ़ें : APPSC Paper Leak: एपीपीएससी पेपर लीक मामला सीबीआई पहुंचा, आयोग के अधिकारियों पर दर्ज हुआ केस
इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिशों को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दोपहर में राज्यपाल को एपीपीएससी के अनुच्छेद 317 के प्रावधानों को लागू करने के लिए सौंप दिया था, ताकि परीक्षा के पेपर लीक मामले में आयोग के सदस्यों को हटाया जा सके। बता दें यह सारी कार्रवाई अगस्त माह में हुए पेपर लीक को लेकर हो रही है।
कमेंट
कमेंट X