फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   APPSC Paper Leak Case Protest Clash Broke Out between security personnel and protesters in Itanagar Arunachal

APPSC Paper Leak: एपीपीएससी पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों में झड़प, लाठी चार्ज

Sat, 18 Feb 2023 02:00 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 02:00 AM IST
सार

APPSC Paper Leak: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर ईटानगर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करना पड़ा। 

विज्ञापन
APPSC Paper Leak Case Protest Clash Broke Out between security personnel and protesters in Itanagar Arunachal
APPSC Paper Leak Case Protest Clash Broke Out - फोटो : @ANI

विस्तार

Arunachal Pradesh APPSC Paper Leak Case Protest Clash Broke Out: अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर ईटानगर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करना पड़ा। 

विज्ञापन


आईजीपी (एल एंड ओ) चुखु आपा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की मांग राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं नवनियुक्त सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित करने के संबंध में थी। लेकिन, उन्हें कानून और व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए था। झड़प के दौरान चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


 


आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर चुखु आपा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।  
 

शपथ ग्रहण समारोह को रद्द, धारा 144 लागू

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर आधी रात से ईटानगर राजधानी क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को रद्द करने का फैसला किया। उधर, पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों का समझाने में लगे हुए हैं।   

विज्ञापन



 

सीएम बोले - मामला सीबीआई को ट्रांसफर, सख्ती से निपट रहे

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) पेपर लीक के खिलाफ विरोध के कारण आज ईटानगर में कानून व्यवस्था का मुद्दा देखने को मिला। अरुणाचल में शांति के लिहाज से यह ठीक नहीं है... सरकार ने पेपर लीक के मामले को सख्ती से निपटा है। हम स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए चिंतित हैं, सभी की मांग थी कि मामला सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाए। इसलिए सरकार ने मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है।

 

सीएम ने खुद दिया मांगों पर चर्चा का न्योता

मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि हम आपके सभी चिंताओं को, आपके द्वारा दिए गए सभी 13 बिंदुओं को सुनने के लिए तैयार हैं। इस पर पहले भी गृह मंत्री से चर्चा हुई थी और मैं अपने स्तर पर एक बार फिर इस पर चर्चा करने को तैयार हूं। हमने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष का शपथ ग्रहण रद्द कर दिया है। 18 फरवरी को, मैं आंदोलन कर रही पूरे-अरुणाचल संयुक्त संचालन समिति के सदस्यों को आमंत्रित करता हूं। सभी हितधारक जो इसमें भाग लेना चाहते हैं, उनका सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में स्वागत है।


प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने इंटरनेट सेवा की निलंबित 
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सुरक्षा के हित में ईटानगर राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार 17 फरवरी शाम 6 बजे से रविवार 19 फरवरी शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed