{"_id":"58430ebc4f1c1bd823de5acf","slug":"application-will-not-be-above-20-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट-2017 : 20 साल से ऊपर वाले नहीं कर पाएंगे आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
क्लैट-2017 : 20 साल से ऊपर वाले नहीं कर पाएंगे आवेदन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन, मई में परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बड़े लॉ कॉलेजों से कानून की डिग्री हासिल करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर है। इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2017 के लिए आयु की सीमा तय कर दी गई है। जिसके मुताबिक अनारक्षित वर्ग के बीस वर्ष व आरक्षित वर्ग के 22 वर्ष से अधिक आयु के छात्र अब आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह नियम पहले भी था, लेकिन सत्र 2016-17 के लिए आयोजित हुए क्लैट-2016 में आयु की बाध्यता समाप्त कर दी गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर से इसे लागू कर दिया गया है। इस बाबत परीक्षा आयोजक चाणक्य नेशनल लॉ कॉलेज पटना ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा संबंधित सभी सूचनाओं के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।
एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन
क्लैट 2017 के लिए एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन 31 मार्च तक चलने की संभावना है, जबकि 14 मई को परीक्षा की संभावित तिथि तय की जा रही है।
भरी जाएंगी दो हजार से अधिक सीटें
क्लैट 2017 के जरिए देश के 18 नेशनल लॉ कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी। इस बार करीब 2532 सीटें अंडर ग्रेजुएट की और 604 पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें हैं।
इन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला
- बीए एलएलबी (पांच वर्षीय)
- एलएलबी
- एलएलएम
- पीएचडी
विज्ञापन
एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन
क्लैट 2017 के लिए एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन 31 मार्च तक चलने की संभावना है, जबकि 14 मई को परीक्षा की संभावित तिथि तय की जा रही है।
विज्ञापन
भरी जाएंगी दो हजार से अधिक सीटें
क्लैट 2017 के जरिए देश के 18 नेशनल लॉ कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी। इस बार करीब 2532 सीटें अंडर ग्रेजुएट की और 604 पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें हैं।
इन कोर्स में ले सकते हैं दाखिला
- बीए एलएलबी (पांच वर्षीय)
- एलएलबी
- एलएलएम
- पीएचडी
कमेंट
कमेंट X