फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Application form will be uploaded soon by St Stephen College

सेंट स्टीफंस कॉलेज 18 तक अपलोड करेगा आवेदन फॉर्म

Sun, 12 May 2019 12:29 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 12 May 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Application form will be uploaded soon by St Stephen College
दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट स्टीफंस कॉलेज शैक्षिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म, प्रॉस्पेक्टस व रेजिडेंस फॉर्म 18 मई तक अपलोड कर देगा। हालांकि छात्र स्टीफंस का फॉर्म डीयू की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही भर पाएंगे। कॉलेज ने वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, कॉलेज ने फैसला लिया है कि डीयू की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से दो दिन पहले ही आवेदन फॉर्म, प्रॉस्पेक्टस को अपलोड कर दिया जाएगा। दरअसल डीयू की आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में कॉलेज ने 18 मई आवेदन फॉर्म अपलोड करने की संभावित तिथि तय की है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि छात्रों को दाखिला प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए ही ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यदि डीयू 20 मई के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है तो कॉलेज उसी के अनुसार अपनी प्रक्रिया शुरू करेगा और फॉर्म अपलोड करेगा। मालूम हो कि सेंट स्टीफंस मेें 10 स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की 410 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें 50 फीसदी सीटें ईसाई वर्ग व अन्य 50 फीसदी सीटें गैर-ईसाई छात्रों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed