फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP SSC 2024 registration begins for private students at bse.ap.gov.in

AP SSC 2024: प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Thu, 31 Aug 2023 03:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

AP SSC 2024: आंध्र प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा में शामिल होने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नीचे स्टेप बाय स्टेप आवेदन का तरीका बताया गया है।
 

विज्ञापन
AP SSC 2024 registration begins for private students at bse.ap.gov.in
AP SSC 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

AP SSC 2024: सरकारी परीक्षा निदेशालय, आंध्र प्रदेश ने व्यक्तिगत (Private) उम्मीदवारों के लिए माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (AP SSC) परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज से शुरुआत कर दी है। एक बार फेल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in के माध्यम से AP SSC 2024 के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। लॉग इन करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी फील्ड में अपना नया एसएससी स्कूल कोड दर्ज करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए खबर को पढ़ते रहिए।

विज्ञापन

आवेदन के समय कर सकते हैं करेक्शन


प्राधिकरण ने कहा कि एक बार फेल हुए प्राइवेट उम्मीदवारों को अपने पिछले वर्ष का स्कूल रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद संबंधित छात्र का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। छात्र इस विवरण को सत्यापित कर सकते हैं। हालांकि, अगर कोई बदलाव करना है तो ऑनलाइन आवेदन करते समय वह सुधार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क


कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) स्कूल के छात्रों के साथ-साथ सभी PH श्रेणी के छात्रों और एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आंध्र प्रदेश डीजीई साल में दो बार एसएससी परीक्षा आयोजित करता है।

विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण

  • आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in पर जाएं।
  • यहां 'Online application of SSC Public Examination 2024 for private candidates only' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड के तहत अपना नया स्कूल कोड दर्ज करें।
  • पिछले वर्ष का रोल नंबर चुनने पर विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • विवरण को ध्यानपूर्वक चेक करें और सबमिट करें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed