फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP Inter Results 2025 Out BIEAP 1st, 2nd year result at resultsbie.ap.gov.in; pass percentage

AP Inter Results 2025: एपी इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी, इस तरह से चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 12 Apr 2025 04:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Apr 2025 04:32 PM IST
सार

AP Inter Results 2025: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने आज एपी इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जो छात्र एपी इंटर प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
AP Inter Results 2025 Out BIEAP 1st, 2nd year result at resultsbie.ap.gov.in; pass percentage
AP Inter Results 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

AP Inter Results 2025 Out: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने 12 अप्रैल को एपी इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 2025 जारी कर दिए हैं। मार्च 2025 में इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जाम (IPE) के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट (resultsbie.ap.gov.in) पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने एपी इंटर प्रथम वर्ष के परिणाम 2025 और एपी इंटर द्वितीय वर्ष के परिणाम 2025 की जांच करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि BIEAP हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

रिजल्ट पर उल्लिखित विववरण

एपी इंटर परिणाम 2025 में उम्मीदवार का नाम, कक्षा, हॉल टिकट नंबर, प्राप्त अंक, व्यावहारिक अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति, समग्र योग्यता स्थिति और प्राप्त ग्रेड या प्रतिशत जैसे विवरण शामिल होंगे।

उत्तीर्ण मानदंड

एपी इंटर परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 अंक और कुल मिलाकर 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। द्वितीय वर्ष के प्रत्येक पेपर का कुल अंक 100 निर्धारित है। जिन छात्रों को F ग्रेड मिलता है, उन्हें फेल माना जाएगा और वे मई 2025 में आयोजित होने वाली एपी इंटर सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एपी बोर्ड के पैटर्न के अनुसार अंतिम परीक्षा को 80% वेटेज और आंतरिक मूल्यांकन को 20% वेटेज दिया जाएगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

परिणाम देखने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘AP IPE परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपनी कक्षा चुनें और हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed