{"_id":"639dc67c9fb4874d2a26230a","slug":"ap-government-to-implement-semester-system-in-govt-schools-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEP 2020: आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू होगी सेमेस्टर प्रणाली, नए सत्र में इन कक्षाओं से होगी शुरुआत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEP 2020: आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लागू होगी सेमेस्टर प्रणाली, नए सत्र में इन कक्षाओं से होगी शुरुआत
Sat, 17 Dec 2022 07:09 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:09 PM IST
सार
Andhra Pradesh NEP 2020: आंध्र प्रदेश सरकार ने अगले शैक्षणिक वर्ष से पहली से नौवीं कक्षा और 2024-25 से 10वीं कक्षा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में दो-सेमेस्टर की प्रणाली लागू करने का आदेश शनिवार को जारी किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Andhra Pradesh Govt Schools: आंध्र प्रदेश सरकार ने अगले शैक्षणिक वर्ष से पहली से नौवीं कक्षा और 2024-25 से 10वीं कक्षा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में दो-सेमेस्टर की प्रणाली लाने का आदेश शनिवार को जारी किया। इतना ही नहीं, सरकार ने 2024-25 से कक्षा 10वीं के लिए भी दो-सेमेस्टर प्रणाली शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकारी आदेश के अनुसार, नई प्रणाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और स्कूल शिक्षा में सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि अत: स्कूल शिक्षा के सभी क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक और राज्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि राज्य अकादमिक वर्ष 2023-24 से पहली से नौवीं कक्षा तथा 2024-25 से 10वीं कक्षा के लिए दो सेमेस्टर व्यवस्था का पालन करेगा। आदेश में कहा गया है कि सेमेस्टर प्रणाली छात्रों तथा शिक्षकों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जबकि सीखना अधिक सार्थक हो जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी आदेश में कहा गया है कि नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और स्कूली शिक्षा में बड़े पैमाने पर सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है। अत: प्रदेश के सभी क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक और डायट के प्राचार्यों को सूचित किया जाता है कि राज्य शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से पहली से नौवीं कक्षा तक और 2024-25 से दसवीं कक्षा के संबंध में दो सेमेस्टर प्रणाली का पालन करेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X