AP ECET Counselling 2023: एपी ईसीईटी काउंसलिंग में पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
AP ECET Counselling 2023 Registration Last Date: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET 2023) की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार, 17 जुलाई, 2023 को बंद करने जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP ECET Counselling 2023 Registration Last Date: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP ECET 2023) की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार, 17 जुलाई, 2023 को बंद करने जा रही है।
उम्मीदवार ecet-sche.aptonline.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई, 2023 से शुरू हुई थी। AP ECET काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इन चरणों के माध्यम से पूरी की जानी है:-
-
उम्मीदवारों के द्वारा अपना पंजीकरण -
अपना आवेदन फॉर्म भरना -
आवेदन शुल्क का भुगतान -
भुगतान की स्थिति कंफर्म करना -
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना -
नवीनतम अपडेट पर नजर रखना
AP ECET Counselling 2023: 20 जुलाई तक कराएं सत्यापन
फॉर्म जमा करने के लिए, OC/BC श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
एपी ईसीईटी काउंसलिंग के शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 17 से 20 जुलाई के बीच हेल्प लाइन केंद्रों पर प्रमाण पत्र सत्यापन पूरा करना होगा। उन्हें 19 से 21 जुलाई के बीच वेब विकल्पों का उपयोग करना होगा और यदि आवश्यक हो तो 22 जुलाई को इसे बदलना होगा।
AP ECET Counselling 2023: सीट आवंटन परिणाम 25 जुलाई को
आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से 25 जुलाई को आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में पार्श्व प्रवेश के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।
कमेंट
कमेंट X