फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP 12th Supplementary Results 2025 Declared: Check Andhra Pradesh Inter Supply Exam Result Here

AP 12th Supplementary Results 2025: आंध्र प्रदेश 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें परिणाम

Sat, 07 Jun 2025 05:12 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 07 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

AP Intermediate Supplementary Results 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने एपी इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट की सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
AP 12th Supplementary Results 2025 Declared: Check Andhra Pradesh Inter Supply Exam Result Here
AP Intermediate Supplementary Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

AP Intermediate Supplementary Result 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने एपी इंटरमीडिएट सप्लीमेंट्री परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इंटरमीडिएट की सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि

इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 12 मई से 20 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए थीं जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहे थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे। 
विज्ञापन

इस साल कितने छात्र हुए शामिल?

इस वर्ष कुल 9,43,072 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें प्रथम वर्ष (11वीं) के 5,25,848 छात्र शामिल थे। वहीं द्वितीय वर्ष (12वीं) में जनरल स्ट्रीम के 4,22,030, वोकेशनल स्ट्रीम के 33,289 और निजी श्रेणी से 35,935 छात्र शामिल हुए। सभी वर्गों को मिलाकर परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की कुल संख्या 9 लाख से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

AP 12वीं रिजल्ट कब आए थे?

आंध्र प्रदेश 12वीं कक्षा के मुख्य परीक्षा परिणाम 12 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 67% रहा, जबकि द्वितीय वर्ष में यह बढ़कर 83% हो गया। जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हुए थे, केवल उन्हीं को सुधार परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया था। 

AP Inter Supplementary Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Inter Supplementary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा- उसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed