SSC GD Exam 2021: GD कॉन्स्टेबल भर्ती की आंसर-की होगी इस दिन जारी, आंसर की से इस फॉर्मूले के जरिए आप जान सकते हैं अपने टोटल मार्क्स
GD कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जा सकती है। यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा समाप्त हो गई है। 16 नवंबर से शुरू हुई यह परीक्षा एक महीने चलने के बाद 15दिसंबर को समाप्त हो गई। इस लिखित परीक्षा के खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को अब अपने रिज़ल्ट का इंतजार है। हालांकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस भर्ती के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अब अगले साल की शुरुआत में इस परीक्षा के परिणाम जारी कर सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। वहीं,अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
आंसर की होने वाली है जारी:
GD कॉन्स्टेबल परीक्षा के समाप्त होने के बाद अब SSC जल्द ही इसकी आंसर की जारी कर सकती है। गौरतलब है कि फाइनल रिजल्ट जारी करने से पहले आयोग आंसर की जारी करके अभ्यर्थियों से उनकी आपत्ति मांगेगी और सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही लिखित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि SSC इस महीने के आखिर तक GD कॉन्स्टेबल भर्ती की आंसर की जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
ऐसे जान सकते हैं अपने टोटल मार्क्स:
आयोग द्वारा आंसर की जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी इससे अपना टोटल मार्क्स भी जान सकते हैं। अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना सभी सही आंसर और गलत आंसर को गिनना होगा। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने सभी सही प्रश्नों के मार्क्स जोड़ने के बाद उसमें गलत हुए प्रश्नों के मार्क्स घटाकर अपना टोटल मार्क्स जान सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को यह बात जान लेनी चाहिए कि यह स्कोर उनका फाइनल स्कोर नहीं होगा। दरअसल इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की भी व्यवस्था लागू की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों का मार्क्स नॉर्मलाइज किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों के फाइनल रिजल्ट में मार्क्स इस व्यवस्था के लागू किये जाने के बाद कम या अधिक भी हो सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:
अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे, SSC GD और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X