फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   andhra pradesh government postponed class 10th board exams due to surge of covid, review meeting in july

हाईकोर्ट में दायर याचिका: राज्य सरकार ने स्थगित की 10वीं बाेर्ड परीक्षाएं, जुलाई में होगा अंतिम निर्णय

Thu, 27 May 2021 02:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 27 May 2021 02:08 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश द्वारा 7 जून से 16 जून तक प्रस्तावित दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब जुलाई माह में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
andhra pradesh government postponed class 10th board exams due to surge of covid, review meeting in july
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। अब जुलाई माह में परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री के ऑफिस (सीएमओ) द्वारा दी गई है। बता दें कि प्रदेश में 7 जून से 16 जून तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया गया है। 

विज्ञापन

जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार ने दिया यह जवाब

विज्ञापन

राज्य सरकार कोरोना महामारी के बावजूद कक्षा दसवीं की परीक्षाएं आयोजित कराने चाहते थे। किंतु सरकार के इस फैसले के खिलाफ कुछ अभिभावकों ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। जिसकी सुनवाई के दौरान सरकार ने हाई कोर्ट को यह सूचित किया कि वह इंटरमीडिएट परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर रहे हैं। जुलाई में कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद नई तारीखों का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

12वीं परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं स्थगित

इससे पहले, हाई कोर्ट के सुझाव के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। यह परीक्षाएं 6 मई से 23 मई तक आयोजित की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed