फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Andhra Pradesh asks for suggestions regarding reopening of schools

स्कूलों के फिर से खुलने और सिलेबस में कटौती को लेकर आंध्र प्रदेश ने मांगे सुझाव

Sat, 25 Jul 2020 10:38 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 25 Jul 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh asks for suggestions regarding reopening of schools
HPSSC JBT Exam - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, (BIE- Board of Intermediate Education), आंध्र प्रदेश ने स्कूलों को फिर से खोलने और राज्य के स्कूलों में सिलेबस में कटौती को लेकर माता-पिता, शिक्षकों, छात्रों और कई शिक्षाविदों से सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा बोर्ड ने कॉलेजों द्वारा अपनाई जाने वाली शिक्षण विधियों पर टिप्पणी करने के लिए कहा है। बोर्ड उसी के आधार पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘स्टडी इन इंडिया’ से भारतीय छात्रों को जोड़ने की तैयारी, विदेशी छात्रों के लिए भी बनाई कमेटी
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने ये जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जूनियर कॉलेजों को फिर से खोलने, सिलेबस में कटौती, कार्य दिवसों की कटौती और शिक्षण के तरीकों पर संबंधित लोगों से फीडबैक एकत्र किया जा रहा है। शिक्षा, छात्रों और अन्य संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करें। बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in है। आंध्र बोर्ड प्रतिवर्ष इंटरमीडिएट और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा आयोजित करता है। प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2020 को शाम 5 बजे है। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में यूटी से अभिभावकों का फीडबैक मांगा था। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा भेजे गए एक परिपत्र में इस मुद्दे पर माता-पिता से सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में CBSE बोर्ड ने अपने सिलेबस में 30 प्रतिशत की कमी की है। इसके पीछे कारण था स्कूलों का कोरोना संकट के कारण मार्च में ही बंद हो जाना। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होने के कारण पाठ्यक्रम को कवर करना संभव नहीं था इसलिए बोर्ड ने इसे कम करने का फैसला किया। अब आंध्र प्रदेश बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त सुझावों का विश्लेषण करने के बाद इस विषय पर निर्णय लेगा।


ये भी पढ़ें-  इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी कॉलेजों में 2.6 लाख सीटें खत्म, 44 की मान्यता रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed