{"_id":"5f5cb6155abce22e2d6369a5","slug":"amu-to-start-admission-process-from-october-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से होगी शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से होगी शुरू
Sat, 12 Sep 2020 05:34 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 23 अक्टूबर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बात की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। यूनिवर्सिटी ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित कर दिया था। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मुजीबुल्लाह जुबैरी का कहना है कि एंट्रेंस एग्जाम के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए स्पेशल आइसोलेशन रूम आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NEET 2020: कल देशभर के 3,843 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानिए महाराष्ट्र व यूपी के कितने छात्र देंगे एग्जाम
विज्ञापन
विश्वविद्यालय चरणों में परीक्षा आयोजित करेगा। 23 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पहले चरण की परीक्षा होगी जो कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड और एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 23 अक्टूबर को होगी। 27 अक्टूबर को कक्षा 9 में प्रवेश के लिएपरीक्षा होगी। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए प्रवेश परीक्षा 1 नवंबर को होगी।
कमेंट
कमेंट X